फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arrears will be recovered from hundreds of JBTs, DDO will also measure

सैकड़ों जेबीटी से होगी एरियर की रिकवरी

Sat, 14 May 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Arrears will be recovered from hundreds of JBTs, DDO will also measure
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग सैकड़ों जेबीटी से एरियर की रिकवरी करने जा रहा है। साथ ही वेतन का एरियर देने वाले डीडीओ यानि आहरण एवं वितरण अधिकारी भी नपेंगे। ये जेबीटी वरिष्ठता व अन्य लाभ के ही पात्र थे, लेकिन इन्हें तदर्थ सेवा अवधि के वेतन का एरियर भी पक्का होने पर दे दिया गया। 2019 के मोहिनी एवं अन्य के मामले में हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए निदेशक मौलिक शिक्षा ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला, झज्जर व फतेहाबाद जिलों को छोड़कर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एरियर की रिकवरी करने के साथ ही वेतन का एरियर देने वाले डीडीओ के नाम निदेशालय को भेजने होंगे। निदेशक ने कहा है कि 2019 के फैसले पर अमल के लिए तीन मार्च 2020 को आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक उन पर कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजें। जिन चयनित उम्मीदवारों को उनके कनिष्ठ के बाद नियुक्ति प्राप्त हुई थी, उन्हें कनिष्ठ के बराबर ही वेतन दिया जाना था। यदि किसी वरिष्ठ उम्मीदवार की नियुक्ति के बाद वेतन निर्धारण में देरी हुई है तो वर्तमान व नए वेतनमान में आए अंतर का एरियर ही उसे मिलना था। निदेशक ने कहा कि कुछ उम्मीदवार लोअर मैरिट में आने पर तदर्थ सेवा के कारण नॉन ज्वाइनिंग रिपोर्ट के आधार पर नियमित हो गए थे। बाद में ये हाईकोर्ट चले गए, लेकिन उनकी तदर्थ सेवा को न्यायालय ने नियमित सेवा नहीं माना। इन जेबीटी को कुछ डीडीओ ने नियमित मानते हुए वेतन निर्धारण कर एरियर का लाभ दिया है। इसलिए 19 जिलों के डीईईओ निदेशालय के निर्देशों के विरुद्घ एरियर प्रदान करने वाले अधिकारियों के नाम भेजें ताकि उनके खिलाफ नियम-7 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed