फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arms Smuggler Arrested Ahead of Elections; Three Country-made Pistols and 52 Bottles of Liquor Recovered

Panchkula News: चुनाव से पहले हथियार तस्कर गिरफ्तार, तीन कट्टे और 52 बोतल शराब बरामद

Wed, 06 May 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Arms Smuggler Arrested Ahead of Elections; Three Country-made Pistols and 52 Bottles of Liquor Recovered
रायपुररानी में हथियारों के साथ आरोपी दबोचा, एमडीसी में एक्सयूवी से अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर/ संवाद
रायपुररानी/पंचकूला। नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन देशी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं एमडीसी थाना पुलिस ने एक एक्सयूवी-700 गाड़ी से 52 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की है।

डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी दौरान रायपुररानी क्षेत्र के गांव बागवाला रोड पर हथियार सप्लाई करने की फिराक में खड़े अजय शर्मा उर्फ टीनू निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पिट्ठू बैग से तीन देशी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपी के उत्तर प्रदेश के एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस टीमें सहारनपुर और आसपास के इलाकों में मुख्य सप्लायर की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है कि चुनाव से पहले हथियारों की खेप किसे सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सयूवी-700 से 52 बोतल शराब बरामद

उधर, एमडीसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माता मनसा देवी सिंह द्वार के पास नाकेबंदी कर एक काले रंग की एक्सयूवी-700 गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की आठ पेटियां, जिनमें कुल 52 बोतलें थीं, बरामद की गईं।

पुलिस ने आरोपी विनीत कुमार को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए डीसी सतपाल शर्मा और डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने खड़क मंगोली और बीड़ घग्गर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed