फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After holding public meetings in Kalka's Kuradi Mohalla and Shiv Shakti Nagar, the MLA said that the government did not pay any attention to the basic needs

कालका के कुराड़ी मोहल्ला और शिव शक्ति नगर में की जनसभाएं कर बोले विधायक-बुनियादी जरूरतों पर सरकार का नहीं कोई ध्यान

Tue, 28 Sep 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
After holding public meetings in Kalka's Kuradi Mohalla and Shiv Shakti Nagar, the MLA said that the government did not pay any attention to the basic needs
कालका। जनता मूलभूत जरूरतों के लिए परेशान है, लेकिन सरकार जनता की बुनियादी जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उक्त शब्द कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कालका शहर के कुराड़ी मोहल्ला में और शिव शक्ति नगर में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की, जिनका विधायक ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि कालका विधानसभा भाजपा सरकार की बेरुखी का शिकार हो रहा है। यहां सरकार जानबूझकर लोगों को परेशान करने पर तुली हुई है। काली माता मंदिर से लेकर टोल प्लाजा तक मुख्य सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। विभाग ने टूटी सड़क पर ब्रेकर तो लगा दिए, लेकिन गड्ढों को सही ढंग से रिपेयर नहीं किया जाता। इस मौके पर उनके साथ महिला कांग्रेस महासचिव पवन कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संगत सिंह नंदा, मोहनी नंदा, अजय सिंगला, सुनील श्याम, हरभजन सिंह, हर्ष चड्डा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed