फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After Delhi, now air conditioned buses will run from Panchkula to Haryana Roadways' Dehradun-Hisar route

Panchkula News: दिल्ली के बाद अब पंचकूला से हरियाणा रोडवेज की देहरादून-हिसार मार्ग पर चलेंगी वातानुकूलित बसें

Wed, 04 Oct 2023 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
After Delhi, now air conditioned buses will run from Panchkula to Haryana Roadways' Dehradun-Hisar route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा रोडवेज की पंचकूला डिपो में 7 वातानुकूलित बसें आ गई हैं। इनमें से दो बसों का दिल्ली मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है, जबकि 5 बसों को जल्द ही अन्य मार्गों पर उतारा जाएगा। इसके लिए संबंधित कागजी कार्रवाई की जा रही है। इस बसों के आने से अब रोडवेज का बेड़ा मजबूत होगा। इसके अलावा यात्री सहूलियत भरा सफर कर सकेंगे। अब यात्री कड़ाके की सर्दी और झुलसा देने वाली गर्मी में भी आनंददायक सफर कर सकेंगे।
बता दें कि पंचकूला डिपाे में करीब 15 दिन पहले दो एसी बसें आई थीं। इन दोनों बसों से आवागमन शुरू हो गया है। पहली बस दोपहर 12:30 बजे और दूसरी दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। करीब एक सप्ताह पहले 5 और नई एसी बस डिपो में पहुंच गई हैं। इन बसों की इंश्योरेंस और अन्य दस्तावेजों से संबंधित कागजी काम पूरा किया जा रहा है। इन बसों के आने से डिपो में बसों की कुल संख्या 131 हो गई है। इनमें 20 बसें लीज के तहत चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन



देहरादून और हिसार रूट पर मिलेगी सुविधा
पंचकूला से दिल्ली के बाद हिसार और देहरादून रूट पर काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इन रूटों पर पहले से चल रही सामान्य बसों में यात्रियों की संख्या अच्छी है। इसीलिए डिपो के अधिकारियों ने इन रूटों पर वातानुकूलित बस चलाने का फैसला लिया है। महेंद्रगढ़ रूट पर भी 152 डी के रास्ते एक बस चलाने की योजना पाइप लाइन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोन और लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा
बस में ही यात्रियों को फोन और लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा भी मिलेगी। इन बसों में एसी और हीटर दोनों की व्यवस्था है। लोग सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडे मौसम का आनंद ले सकेंगे। चार्जिंग की व्यवस्था होने के कारण लोगों के फोन और लैपटॉप की बैटरी लो होने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।



दो बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा है। पांच बसों को जल्द ही अन्य रूटों पर चलाया जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरी की जा रही है। लंबे रूटों पर इन बसों को चलाया जाएगा। -अशोक कौशिक, जीएम पंचकूला डिपो, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed