फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration failed... no place decided, admission to 100 MBBS seats will not be possible even from this session

Panchkula News: प्रशासन फेल... जगह तय नहीं, इस सत्र से भी नहीं हो पाएगा एमबीबीएस के 100 सीटों पर दाखिला

Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Administration failed... no place decided, admission to 100 MBBS seats will not be possible even from this session
पंचकूला। पंचकूला में मेडिकल कॉलेज की सौ एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की तैयारी अधर में लटकी हुई है। अभी तक मेडिकल कॉलेज की सौ सीटों के लिए कक्षाएं चलाने की जगह का चुनाव नहीं हो पाने के कारण एडमिशन की प्रकिया इस सत्र से शुरू नहीं हो पाएगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य टीम की ओर से तीन बार दौरा किया गया, लेकिन यह जगह तय नहीं होने से हालात ऐसे ही नजर आ रहे हैं। जहां पर टीम ने मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई के लिए जगह देखी, वह जगह भी अभी तक बनकर पूरी नहीं हो पाई है। इस कारण एडमिशन की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। अभी तक मेडिकल कॉलेज में एडमिशन को शुरू कराने की परमिशन भी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नहीं मिल पाई है। ऐसा इसलिए हुआ है कि इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार कर देने में पंचकूला प्रशासन फेल है। बॉक्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए अन्य बिल्डिंग ठीक नहीं
पंचकूला में मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की सौ सीटों की कक्षा को शुरू करने के लिए पिछले साल से प्रशासन, एचएसवीपी और स्वास्थ्य विभाग मिलकर बिल्डिंग तलाश रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मेडिकल टीम, स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने पंचकूला डीसी के साथ कई जगह दौरा किया लेकिन इसके लिए बिल्डिंग मानक में खरी नहीं उतर पाई है। इसके लिए टीम सेक्टर-6 मदर चाइल्ड केयर अस्पताल की दूसरी फ्लोर, एचआईआईडीसी की बिल्डिंग, सेक्टर-26 पॉलीटेक्निक कॉलेज की बिल्डिंग का दौरा किया। इसके बाद भी बिल्डिंग फाइनल नहीं हो पाई। इस कारण सौ सीटों पर दाखिले की नए सत्र से परमिशन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

। कोट ---
मेडिकल कॉलेज को नए सत्र में शुरू करने का फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम लेगी। एमबीबीएस की सौ सीटों के दाखिले के लिए कई बिल्डिंग देखी गई हैं। इन बिल्डिंगों का काम पूरा होने के बाद ही सत्र को शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील सारवान, डीसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed