फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration clamps down on illegal mining, one JCB along with two dumpers seized

Panchkula News: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, दो डंपर सहित एक जेसीबी जब्त

Wed, 10 Apr 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Administration clamps down on illegal mining, one JCB along with two dumpers seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कालका। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर दो डंपर और एक जेसीबी को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसडीएम कालका लक्षित सरीन के नेतृत्व में की गई है। इसमें एएसपी पंचकूला मनप्रीत सिंह सूदन, खनन इंस्पेक्टर सुमित कुमार व टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। एसडीएम कालका लक्षित सरीन ने बताया कि उनको कुछ समय से अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस कारण टीम गठित कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने बताया कि रविवार-सोमवार रात को मढ़ावाला क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। इसमें एक डंपर चालक को भी काबू किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी खनन में लिप्त एक डंपर को पिंजौर बाईपास पर जब्त किया गया था। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी अगर गैरकानूनी खनन होता है तो एसडीएम कार्यालय में आकर इसकी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन



खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

करीब तीन दिन से लगातार अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से खनन माफियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जब्त किए गए वाहन पुलिस स्टेशन खड़े कर दिए गए हैं, मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसडीएम का कहना है कि आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed