{"_id":"68eac02d9a55fc88d40fd41d","slug":"adgp-y-puran-kumar-commits-suicide-punjab-scheduled-caste-commission-seeks-report-from-dgp-chandigarh-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-842402-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या करने का मामला : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने डीजीपी चंडीगढ़ से तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या करने का मामला : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने डीजीपी चंडीगढ़ से तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या करने के मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से रिपोर्ट तलब की है।
आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने डीजीपी चंडीगढ़ को निर्देश दिया है कि मामले से संबंधित रिपोर्ट, मृत अधिकारी का सुसाइड नोट और उनकी पत्नी अमनीत कौर द्वारा दी गई शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है इसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट एडीजीपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग को 13 अक्तूबर तक प्रस्तुत की जाए।
साथ ही आयोग के चेयरमैन गढ़ी 13 अक्तूबर को पीड़ित परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात भी करेंगे।