फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Activities for district bar elections intensified, advocates filed nominations

Panchkula News: जिला बार चुनाव की सरगर्मियां हुईं तेज, अधिवक्ताओंे ने किए नामांकन

Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Activities for district bar elections intensified, advocates filed nominations
बार एसोसिएशन की चुनाव में नामांकन दा​खिल करते एडवोकेट। संवाद 
पंचकूला। जिला अदालत में बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। 28 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए पहली बार एसोसिएशन ने अपना-अपना मेनिफेस्टो तैयार कर लिया है। वीरवार को अध्यक्ष पद पर सतीश कादयान, राकेश शर्मा ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश महौर, जीवन सिंह सैनी ने नामांकन किया। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी अधिवक्ताओं ने नामांकन भर दिया।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वाले वकीलों ने समर्थन जुटाना भी शुरू कर दिया है। पंचकूला के एडवोकेट दिनेश जांगड़ा ने बताया कि बार एसोसिएशन के लिए सरकार की ओर से काम करवाने पर फोकस रहेगा। इसमें जिला अदालत में आने वाले नए अधिवक्ताओं को स्टायपेंड दिलाने का मुद्दा प्रमुख होगा। वकीलों के लिए बनी लाइब्रेरी को अपग्रेड कराया जाएगा।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा जिला अदालत के सभी वकीलों के लिए बीमा की सुविधा दिलाने समेत कई अन्य मुद्दे है। ये सारे मुद्दे सरकार के समक्ष उठाए जाएंगे और पूरा कराए जाएंगे। वहीं इस चुनाव को लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी सरगर्मी तेज करते हुए अपने ऑफिस वाली इमरात के बाहर अपने बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर चुनावी बुगल बजा दी है। जबकि चुनाव नामांकन की प्रक्रिया फरवरी से शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed