फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two policemen suspended in Panchkula of Haryana

Haryana: बच्ची से दुष्कर्म मामले में कोताही बरतने वाले दो पुलिसवालों पर गिरी गाज, जांच कमेटी भी गठित

Sun, 31 Dec 2023 01:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

हरियाणा के पंचकूला में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को कोताही बरतना भारी पड़ गया है। दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। वहीं मामले की जांच एक कमेटी करेगी। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  

विज्ञापन
Two policemen suspended in Panchkula of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित पेट्रोल पंप के समीप 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कोताही बरतने पर जांच कमेटी गठित कर दी है। इसके अलावा दो पुलिस कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया है। एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन का कहना है कि जांच में जिस भी पुलिसकर्मी की कार्रवाई में कोताही मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को दो मासूमों को अगवा कर एक ऑटो संचालक ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


बाद में बच्ची लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची और पिता को सारी आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची के दिव्यांग पिता न्याय के लिए चौकी और थानों के चक्कर काटता रहा। रात एक बजे बच्ची का पिता सेक्टर-5 महिला थाने पहुंचा। उसके बाद बच्ची को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मुस्तकी (23) बुढ़नपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्ची की हालत अब स्थिर है। सूत्रों की माने तो दो पुलिस कर्मियों को इस मामले में निलंबित भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed