फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Achievement: Faith was third in the state level speech competition

उपलब्धि : राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में आस्था रहीं तृतीय

Sun, 17 Apr 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Achievement: Faith was third in the state level speech competition
बरवाला। यूथ रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा सात दिवसीय राज्यस्तरीय यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन शिमला में किया गया। इसमें राज्य की नौ टीमों ने भाग लिया। इनमें एक टीम राजकीय महाविद्यालय बरवाला पंचकूला की थी। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं पूनम बीए तृतीय वर्ष, निशा और अनु बीए प्रथम वर्ष और आस्था वाणिज्य द्वितीय वर्ष ने भाग लिया। उनके साथ महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नम्रता भी मौजूद रहीं। इस प्रशिक्षण कैंप में प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें सोलो डांस, ग्रुप डांस, भाषण प्रतियोगिताएं थीं। राजकीय महाविद्यालय बरवाला की छात्रा आस्था वर्मा ने भाषण में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. हरवंदना और स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी। प्रोफेसर डॉ. नम्रता ने बताया कि कैंप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बुलाए वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, राष्ट्रीय आपदा, पर्यावरण और अग्निशमन जैसे गंभीर विषयों पर अपने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed