{"_id":"63e94bc6fccfc2e98c043b6c","slug":"accused-of-threatening-and-blackmailing-woman-absconded-from-police-custody-caught-pkl-office-news-c-16-1-59715-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: महिला को धमकाने, ब्लैकमेल करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: महिला को धमकाने, ब्लैकमेल करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार, पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। महिला को धमकाने और ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने रविवार को पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसको वापस ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने धक्का मारकर अस्पताल की दीवार कूदने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ा। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसको तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान अमित खोखर रोहतक निवासी के रूप में हुई है।
- महिला से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्तीमहिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में वे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आरोपी अमित खोखर के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दौरान वह करीब दो बार मिले और उनकी दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद महिला को आरोपी की पत्नी ने फोन कर बताया कि अमित खोखर शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। यह जानने के बाद महिला उससे बचने लगी। धीरे-धीरे उससे बात करना बंद कर दिया। आरोपी ने उन्हें फोन करना और संदेश भेजना बंद नहीं किया। महिला ने आरोपी को कई बार समझाया कि वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, इसलिए दोस्ती में आगे बढ़ना उचित नहीं है।
- आरोपी ने महिला के पति को दी मारने की धमकी
इसके बाद महिला की सगाई हो गई। महिला ने आरोपी को बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है। जल्द ही शादी होने वाली है। आरोपी ने विवाह प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ विवाह करेगा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद महिला की पंचकूला में शादी हो गई तब भी आरोपी ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी महिला को धमकी देने लगा कि वह उसके पति को मार डालेगा। महिला आरोपी की धमकियों से इतनी डर गई थी कि उसने अपने पति या अपने माता-पिता को इस बारे में नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने महिला से कुछ पैसे मांगे और कहा कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वह इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक पर फोटो और मैसेज डाल देगा। महिला ने डर कर आरोपी को 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी पैसे की डिमांड करने गला। परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।