{"_id":"67eda415f4dde7bf8f0c273a","slug":"a-person-was-duped-of-rs-3676-lakh-by-giving-his-name-in-a-drug-smuggling-case-panchkula-news-c-16-pkl1043-673372-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नशा तस्करी के मामले में नाम बता व्यक्ति को लगा दिया 36.76 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नशा तस्करी के मामले में नाम बता व्यक्ति को लगा दिया 36.76 लाख का चूना
Thu, 03 Apr 2025 02:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में ऑनलाइन ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब सेक्टर-36 के एक व्यक्ति को ठगों ने नशा तस्करी में उसका नाम होने का झांसा देकर उससे अलग-अलग खातों में करीब 36.71 लाख रुपये ट्रांसफर करवा उसे चूना लगा दिया।
इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
सेक्टर-36सी निवासी शिकायतकर्ता बलराज सिंह ने बताया कि उसके पास कुछ दिन पहले ही अज्ञात नंबर से फोन आया। उस व्यक्ति ने कहा कि वह दिल्ली साइबर क्राइम से बोल रहा है। उसने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में उसका नाम सामने आया है। मामले में उनकी टीम उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता डर के कारण ठगों की बातों में फंस गया और उसने ठगों के बताए अलग-अलग खातों में 36 लाख 76 हजार 135 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर अब केस दर्ज किया गया है।