फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A flood of faith gathered in Saketadi, people started cheering for Bam-Bam Bhole

Panchkula News: सकेतड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के लगे जयकारे

Sat, 09 Mar 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith gathered in Saketadi, people started cheering for Bam-Bam Bhole
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सकेतड़ी के श्री शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ गया। सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शनों के लिए लाइन में लगकर इंतजार करते देखे गए। स्थानीय के अलावा दूसरे जिलों और प्रदेशों से भी भारी संख्या में लोग यहां दर्शनों के लिए पहुंचे थे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार बैंड बाजे के साथ बाबा का दरबार भक्तों के लिए खोला गया। इसके बाद पूरा दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव, शंकर भगवान की जय, बोल बम, जय शिव शंभु के जयकारों से गुंजायमान रहा। बाबा के दर्शन के लिए मंदिर से लगभग तीन किलोमीटर पहले स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के पास से लाइन लगी रही।
मंदिर के कपाट खुलने के साथ भक्तों ने भगवान शंकर जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। श्री शिव मंदिर ट्रस्ट महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम की व्यवस्था का आयोजन कर रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वालों के लिए 250 क्विंटल दूध और फलों का प्रसाद के रूप वितरण किया गया है। पुलिस, प्रशासन और परिवहन की ओर से व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में 300 पुलिसकर्मी सात स्थानों मौजूद रहे। वहीं चेकिंग के लिए सात जगह नाके लगाए गए थे।
विज्ञापन



50 सालों से बैंड बजा रहा नागर परिवार
सकेतड़ी के श्री शिव मंदिर में आजाद हिंद बैंड का नागर परिवार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 50 सालों से बैंड बाजे पर भगवान शंकर के भजन सुनाकर मंदिर में आने वाले भक्तों को मंत्रमुग्ध करने का काम कर रहे है। मुखिया सुभाष नागर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आजाद हिंद बैंड की तरफ से मंदिर के कपाट खुलने से लेकर चार प्रहर की पूजा तक बैंड के माध्यम से भगवान शंकर के महिमा की गुणगान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



माता मनसा देवी मंदिर और कैलाशपति महादेव मंदिर में भक्तों ने की पूजा
सकेतड़ी के श्री शिव मंदिर समेत श्रद्धालु माता मनसा देवी मंदिर परिसर में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। मनसा देवी और सकेतड़ी को जोड़ने वाले मार्ग में पहाड़ी पर स्थित कैलाशपति महादेव मंदिर का भी लोगों ने दर्शन किया।



विधानसभा अध्यक्ष ने सपरिवार की भगवान शिव की पूजा अर्चना की
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर में अपनी धर्मपत्नी बिमला गुप्ता के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा, उप प्रधान राकेश संघर, संरक्षक मदनलाल, चीफ पैट्रन चंद्र मोहन शर्मा, जगदीश लखनपाल, सुखदेव ने विधानसभा अध्यक्ष को भगवान शिव की प्रतिमा सम्मान स्वरूप भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article