फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   73 thousand rupees were withdrawn from the woman's account by changing her debit card

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदलकर महिला के अकाउंट से 73 हजार रुपये निकाले

Sun, 03 Dec 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
73 thousand rupees were withdrawn from the woman's account by changing her debit card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एटीएम से पैसा निकालने गई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 73 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रायपुररानी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रायपुररानी के खेड़ी गांव निवासी मंजु शर्मा ने बताया कि वह 26 नवंबर को पीएनबी के एटीएम बूथ से पैसा निकालने गईं थीं। डेबिट कार्ड डालते ही एटीएम एरर दिखाने लगा। मौके पर ही मौजूद एक व्यक्ति ने दोबारा मशीन में डेबिट कार्ड डालने को कहा। उन्होंने कार्ड डालकर तीन हजार रुपये निकाले।

पैसा निकालने के बाद महिला बूथ से बाहर जाने लगी तो बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि एटीएम के ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। दोबारा उन्हें कार्ड मशीन में डालना होगा नहीं तो पैसा कट जाएगा। वह आरोपी की बातों में आ गईं और दोबारा कार्ड मशीन में डाला। उसी दौरान आरोपी ने महिला का कार्ड बदल लिया। जैसे ही महिला घर पहुंची तो उनके मोबाइल पर 73 हजार चार ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस और बैंक को दी गई। बैंक ने उनके डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया और बैंक खाता फ्रीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed