फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हुड्डा खेमे की आप तियों के बाद तंवर की किलेबंदी

हुड्डा खेमे की आप तियों के बाद तंवर की किलेबंदी

Sat, 24 Jun 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा खेमे की आप तियों के बाद तंवर की किलेबंदी
हुड्डा खेमे की आपत्तियों के बाद तंवर की किलेबंदी
विज्ञापन

- मतदाता सूचियों पर उठे सवालों का जवाब देने के लिए पड़ताल शुरू
- सहायक चुनाव अधिकारी 25 जून तक रहेंगे कांग्रेस मुख्यालय में, कोई भी दे सकता है शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की सदस्यता सूचियों पर पूर्व सीएम हुड्डा के खेमे से जुड़े विधायकों के सवाल उठाने के बाद तंवर गुट ने गेंद सहायक चुनाव अधिकारियों के पाले में फेंक दी है। करीब दस लाख सदस्यों की सूची पर अगर किसी को आपत्ति है तो वे सहायक चुनाव अधिकारियों हरपाल ठाकुर और जयेंद्र रमोला के पास आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दोनों अधिकारी 25 जून तक कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ में उपलब्ध रहेंगे। उनके पास कोई भी लिखित में शिकायत दे सकता है।
शुक्रवार को भी वे पार्टी मुख्यालय में रहे, लेकिन कोई शिकायतकर्ता नहीं पहुंचे। मेवात में रोजा इफ्तार पार्टी के स्थगित होने के कारण कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने भी सूचियों की सत्यता कायम रखने की बात कही। साथ ही जिन सूचियों पर संदेह जताया गया है, उन्हें खंगालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारियों ने कुछ सूचियों को जांचा भी, जो उचित पाई गईं। सूचियों में गड़बड़ी को लेकर वीरवार को पार्टी मुख्यालय में हुई विधायकों और सांसदों की बैठक में हुड्डा खेमे के विधायकों और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने सवाल उठाए थे। प्रदेश में अभी तक संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से होते रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का अधिकारी भी पार्टी अध्यक्ष को दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार हुड्डा और तंवर खेमे में तनातनी चरम पर होने के कारण सर्वसम्मति के आसार कम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed