फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   60 thousand rupees kept in two purses from car, debit card and mobile phone stolen

Panchkula News: कार से दो पर्सों में रखे 60 हजार रुपये, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन चोरी

Thu, 21 Dec 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees kept in two purses from car, debit card and mobile phone stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चंडी मंदिर ट्रैफिक लाइट के समीप एक कार से दो पर्सों में रखे 60 हजार रुपये, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। एक युवक ने तेल लीक होने की अफवाह फैलाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चोरी की शिकायत चंडी मंदिर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

करनाल निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ कालका जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने चंडीमंदिर टोल टैक्स क्रॉस किया और पानी की बोतल लेने के लिए गाड़ी को चंडीमंदिर लाइटों के समीप साइड में खड़ी कर दी। उसके बाद वे दुकान पर पानी लेने गए। उनके साथ दोस्त भी गाड़ी से बाहर आ गए। उसी दौरान एक युवक ने कहा कि गाड़ी से तेल लीक हो रहा है। शिकायतकर्ता ने गाड़ी का बोनट खोला और सभी इंजन देखने लगे। इतने में आरोपी ने गाड़ी की पिछली खिड़की खोलकर उनके दोस्त परवीन का पर्स निकाल लिया। उसमें 42 हजार रुपये, एक आईफोन मोबाइल और डेबिट कार्ड था। उनके दूसरे दोस्त के पर्स में 18 हजार रुपये, एक गोल्ड रिंग और एक मोबाइल फोन था। आरोपी दोनों पर्स चोरी करके ले गया। जैसे ही शिकायतकर्ता को चोरी के बारे में पता लगा उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed