फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   52 National Youth Award winners will get jobs in sports department

52 राष्ट्रीय युवा अवॉर्डी को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी, 10 हजार से अधिक की आबादी के 125 गांव में बनेंगे कमल क्लब

Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
52 National Youth Award winners will get jobs in sports department
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 52 राष्ट्रीय युवा अवॉर्डी को खेल विभाग में नौकरी दी जाएगी। 10 हजार से अधिक आबादी के 125 गांवों में कमल क्लब बनाकर युवाओं को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर भारत विकास परिषद हांसी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में वर्चुअली बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे ज्यादा प्रेरणादायक है। यह जीवन तो बचाता ही है, लेकिन रिश्ता भी जोड़ता है। कमल क्लब में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। सबसे पहले 10 हजार की आबादी के गांव लिए जाएंगे, इसके बाद 8 हजार और फिर एक-एक कर कम आबादी वाले गांवों में यह क्लब स्थापित करेंगे। इसका मकसद युवाओं को खेल और अन्य सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी क्षमता, बुद्धि व शक्ति को बढ़ाना है। स्वैच्छिक सेवा करने वाले युवाओं के लिए समर्पण पोर्टल बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें अब तक 1300 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। प्रदेश में 18 से 35 साल की आबादी लगभग 60 लाख है। इस युवा शक्ति का प्रयोग खेल, रोजगार, सरकारी और प्राइवेट सेवाओं, व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक सेवा में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को देश ही नहीं विदेशों में भी अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। आज कॉलेज से डिग्री लेकर निकलने वाले युवाओं को मुफ्त में पासपोर्ट बनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया था कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेंद्र था और आज भारत के प्रधानमंत्री भी नरेंद्र मोदी हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 18 से 35 वर्ष के युवाओं को शिक्षा, संस्कार और खेलों से जोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रखा है। हरियाणा खेलों का हब बना हुआ है। आज खेलों में देश के कुल मेडल में 35 से 50 प्रतिशत तक हरियाणा के खिलाड़ियों लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed