फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कार बाजार के डीलरों की पांच गाड़ियां जब्त की

कार बाजार के डीलरों की पांच गाड़ियां जब्त की

Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कार बाजार के डीलरों की पांच गाड़ियां जब्त की
कार बाजार के डीलरों की पांच गाड़ियां जब्त कीं
विज्ञापन

दुकानदार परेशान, बोले हमारी पार्किंग में बिना स्टीकर लगाकर गाड़ियां खड़ी करते हैं डीलर
डीलरों को कहना कि कोई भी सुविधा नहीं है कार बाजार में
गोविंद परवाना
मनीमाजरा। एनएसी में लगने वाले कार बाजार में डीलर खुलकर नियमों की धज्जियां उठा रहे हैं। जो जगह तय करके निगम ने डीलरों की गाड़ियां खड़ी करने के लिए निशान लगाकर दिए हैं, डीलर उनके बाहर अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। रविवार को ऐसे निशान से बाहर खड़ी 5 कारों को इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर मदन लाल शर्मा ने जब्त करके उनके चालान काटे। इस दौरान कार डीलरों ने इसका विरोध किया। इंस्पेक्टर और डीलरों में बहस होने के बाद इंस्पेक्टर मदन लाल को कंट्रोल रूम में फोन करके पुलिस भी बुलानी पड़ी।
यह पहली बार है कि किसी इंस्पेक्टर ने इस तरह नियमों की धज्जियों उठाने वालों की कारें जब्त की हैं। इस कार्रवाई के दौरान उनके साथ मंगल सिंह इंस्पेक्टर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

निगम ने ऐसे जांच करने के लिए चार इंस्पेक्टरों की कार बाजार में ड्यूटी लगाई थी। इनमें से दो इंस्पेक्टर तो कार बाजार पहुंचे नहीं। जब इंस्पेक्टर जांच करने नहीं आते तो कार बाजार के डीलर अपनी 10 कारों से ज्यादा कारें यहां लगा कर रखते हैं। यहीं नहीं डीलर मनीमाजरा नगर निगम के सब ऑफिस के बने पार्किंग स्थल में भी अपनी गाड़ियां खड़ी करके दिखाते हैं। जबकि वह जगह रविवार को कार बाजार आने वाले लोगों के लिए गाड़ी खड़ी करने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम में महाजन ज्वैलर्स के मालिक केआर महाजन का कहना कि डीलर उनके शोरूम की आगे की पार्किंग में बिना कार सेल का स्टीकर लगाकर अपनी कारें खड़ी कर देते हैं। ऐसे में दुकानदारों और दुकानों में आए ग्राहकों को गाड़ियां खड़ी करने को जगह नहीं मिलती है। मजबूर दुकानदारों और ग्राहकों को सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं।

कार डीलर प्रीतम सिंह, बिट्टू का कहना कि निगम द्वारा डीलरों से 10 गाड़ियां खड़ी करने के 8300 रुपये हर बार लिए जाते हैं। जबकि उनको सुविधा बिल्कुल नहीं दी जाती है। न तो पानी के पानी की यहां कोई व्यवस्था है न की कोई शौचालय यहां बनाया है। डीलरों के बैठने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ग्राहक भी परेशानी होते हैं। डीलरों को सड़क किनारे छोटे शेड बैठने के लिए बनाने की इजाजत भी निगम को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed