फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Various departments provided information about schemes, and applications were processed on the spot.

Panchkula News: विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी, मौके पर आवेदनों पर हुई कार्रवाई

Tue, 29 Sep 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Various departments provided information about schemes, and applications were processed on the spot.
कालका। सेवा संकल्प अभियान के तहत कालका स्थित बीडीपीओ कार्यालय में सेवा सेतु शिविर लगाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत मिल रहे लाभों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

शिविर में वैध परिवार पहचान पत्र वाले पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। कुल 200 लाभार्थियों का पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों को विभिन्न विभागों की स्वरोजगार, ऋण, अनुदान, सब्सिडी और कौशल विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, मंडल अध्यक्ष किशोरी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed