{"_id":"6abad491e237fcfa48049c36","slug":"repair-work-resumes-on-the-damaged-road-in-kheda-sitaram-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141930-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खेड़ा सीताराम में उखड़ी सड़क की दोबारा मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खेड़ा सीताराम में उखड़ी सड़क की दोबारा मरम्मत शुरू
विज्ञापन
कालका। खेड़ा सीताराम में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़क की दोबारा मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात में पहले की गई मरम्मत उखड़ने से सड़क कई जगह से टूट गई थी और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनहित को देखते हुए विभाग ने अब सड़क को दुरुस्त कराने का काम शुरू किया है।
सड़क की खराब हालत के कारण सुबह, दोपहर और शाम के समय जाम जैसी स्थिति बन रही थी। स्कूल जाने वाले बच्चों, पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों ने मरम्मत के दौरान सड़क को पूरी तरह समतल और लेवल करने की मांग की है, ताकि बरसात में दोबारा सड़क खराब न हो।
बड़े वाहनों के सामने आने पर हो रही समस्या
सड़क का एक हिस्सा खराब होने के कारण वाहनों को बचे हुए रास्ते से होकर निकलना पड़ रहा है। सामने से बस या बड़ा वाहन आने पर दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को गड्ढों वाले हिस्से से गुजरना पड़ता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहन चालक यहां फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।