फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for a direct bus service from Raipur Rani to PGI.

Panchkula News: रायपुररानी से पीजीआई के लिए सीधी बस चलाने की मांग

Tue, 29 Sep 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for a direct bus service from Raipur Rani to PGI.
रायपुररानी। रायपुररानी और आसपास के दर्जनों गांवों से पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों को सीधी बस सेवा नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों और उनके परिजनों को चंडीगढ़ पहुंचने के बाद बस बदलने के साथ ऑटो या स्थानीय बस का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

रायपुररानी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रविन्द्र चौधरी प्यारेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और परिवहन मंत्री अनिल विज से रायपुररानी होते हुए पीजीआई चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पीजीआई जाते हैं। इनमें बुजुर्ग और गंभीर मरीज भी शामिल होते हैं। सेक्टर-43 या सेक्टर-17 बस अड्डे पर उतरने के बाद दूसरा साधन तलाशने में उन्हें दिक्कत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने नारायणगढ़ से रायपुररानी होते हुए सुबह पीजीआई के लिए सीधी बस और शाम को वापसी की बस चलाने की मांग की। इससे मरीजों और परिजनों का समय व खर्च बचेगा तथा पीजीआई तक आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed