फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू के जिम्नेजियम हॉल में 750 लोगों ने किया योग

पीयू के जिम्नेजियम हॉल में 750 लोगों ने किया योग

Thu, 22 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पीयू के जिम्नेजियम हॉल में 750 लोगों ने किया योग
पीयू के जिम्नेजियम हॉल में 750 लोगों ने किया योग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीयू के जिम्नेजियम हॉल में बुधवार को 750 लोगों ने योग किया। इसमें पीयू के छात्रों, स्थानीय निवासियों और पीयू के आला अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर पीयू के वाइस चांसलर अरुण कुमार ग्रोवर ने कहा कि योग से लोग निरोग रहेंगे। इसलिए लोगों को योग अपने जीवन में अपनाना चाहिए। पीयू के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से यहां पर स्क्रीन भी लगाई गई थी। एलईडी में योग के प्रति देश के पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुनाया और दिखाया गया। जिम्नेजियम हॉल में पीयू के रजिस्ट्रार जीएस चड्ढा, स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रोफेसर परमिंदर सिंह, डीएसडब्ल्यू नीना कपलाश समेत पीयू स्टाफ उपस्थित रहा।

योग अपनाएं, तभी बीमारी से दूर रहेंगे
पीजीआई के इंडोक्रोनोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. संजय भदादा ने बताया कि चंडीगढ़ में लोगों को योग की सबसे अधिक जरूरत है। लोग सुबह उठकर अगर योग करें और टहलें तो वह स्वस्थ रहेंगे। सही तरीके का लाइफ स्टाइल न होने के कारण सर्वे में बीमारियों में चंडीगढ़ नंबर एक पर आ गया है। यहां पर डायबिटीज की बीमारी तेजी से फैल रही है। इसलिए लोग सुबह उठकर घूमें और योग करें तभी वे स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन


- योग के दौरान डॉक्टरों ने कहा, लाइफ स्टाइल को ठीक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed