फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   500 students deposited fees in six colleges of Panchkula district, chance is still till June 30

Panchkula News: पंचकूला जिले के छह कॉलेजों में 500 विद्यार्थियों ने जमा करवाई फीस, 30 जून तक अभी मौका

Sun, 29 Jun 2025 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
500 students deposited fees in six colleges of Panchkula district, chance is still till June 30
पंचकूला। शहर के सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दूसरे दिन भी लोगों ने कोर्सों के लिए ऑनलाइन फीस जमा कराई। जिले के छह कॉलेेज में एडमिशन के लिए पांच सौ विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई। फीस जमा कराने के साथ ही विद्यार्थी और उनके अभिभावक कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर की तहकीकात शिक्षकों से करते नजर आए। सबसे ज्यादा एडमिशन का क्रेज बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीकॉम और बीए का रहा। इसके अलावा विद्यार्थियों ने अन्य कोर्स में उत्साह के साथ एडमिशन लिया।
विज्ञापन

सेक्टर -1 पीजी कॉलेज में आए अभिभावकों को शिक्षकों और हेल्ड डेस्क ने जागरूक किया कि फिजिकल वेरिफिकेशन में परिवार पहचान पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, रिलिविंग सर्टिफिकेट सहित सभी डॉक्यूमेंंट दिए गए। एडमिशन फीस जमा करवाने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। फीस जमा करवाने के बाद कॉलेज आए विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। पंचकूला उच्च शिक्षा अधिकारी रीटा गुप्ता ने बताया कि 30 जून तक फीस जमा करवाई जाएगी। शनिवार को छह कॉलेजों में तीन सौ से अधिक विद्यार्थियोंं ने फीस जमा करवाई है। यह फीस राजकीय कालेज सेक्टर -1 के अलावा राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14, राजकीय कॉलेज बरवाला, मोरनी और रायपुररानी के लिए भी ऑनलाइन जमा कराई गई। एडमिशन के लिए अभी दो दिन और जमा करवानी होगी। वहीं, विद्यार्थियो की ओर से हास्टल की इंक्वायरी की गई। इसमें बताया गया कि हॉस्टल के लिए भी मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए भी छात्रों की ओर से फार्म निकलने की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed