फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   42 lakhs cheated by pretending to be a relative and promising to earn money online

Panchkula News: रिश्तेदार बनकर और ऑनलाइन रुपये कमाने का झांसा देकर 42 लाख ठगे

Mon, 08 Apr 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
42 lakhs cheated by pretending to be a relative and promising to earn money online
पंचकूला। भतीजा और दामाद बनने के अलावा स्क्रीनिंग प्लांट मालिक को ऑनलाइन रुपये कमाने का झांसा देकर ठगने का मामला सामने आया है। तीन अलग-अलग वारदातों में 42 लाख रुपये ठगे गए हैं। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहला मामला सेक्टर-25 निवासी बुजुर्ग को भतीजा बताकर 9.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-25 निवासी राम कंवर दलाल (78) ने शिकायत में बताया कि वह हरियाणा सरकार से बतौर सुपरिटेंडेंट सेवानिवृत्त हैं। 1 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को उनका भतीजा रॉकी बताया जो कि ऑस्ट्रेलिया में रहता है। रॉकी ने बुजुर्ग से कहा कि उनके खाते में 9.10 लाख रुपये जमा करवाए हैं। वह रुपया मां के उपचार के लिए उनके दोस्त को उपलब्ध करवा दे। बुजुर्ग ने बताया कि उनको आरोपी की आवाज उनके भतीजे रॉकी जैसी लगी। इस कारण आरोपी के झांसे में आ गए। उन्होंने कहे अनुसार आरोपी को अपनी बैंक खाते की डिटेल दे दी। आरोपी ने कुछ देर बाद बैंक की पर्ची उनके उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजकर कहा कि उनके खाते में 9.10 लाख रुपये जमा करवा दिया है। इसके अलावा टैक्स के 2247 रुपये भी जमा करवा दिया है। पर्ची भेजने के कुछ देर बाद आरोपी ने बुजुर्ग को व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि जमा रुपये उनके बैंक खाते में 24 घंटे में आ जाएंगे। कुछ देर बाद आरोपी ने बुजुर्ग को कॉल कर कहा कि उसका दोस्त कुछ देर बाद उन्हें कॉल करेगा और उसे अपनी मां की सर्जरी करवानी है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में आरोपी ने उनसे 4 लाख रुपये देने को कहा। कहे अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी के बैंक खाते में 4 लाख रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उनको एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने कहा कि वह रॉकी के कहने पर कॉल कर रहा है। उसकी मां की अस्पताल में मृत्यु हो गई है। अस्पताल का कहना है कि जब तक 5.10 लाख रुपये का बिल जमा नहीं करवाते, तब तक उसकी मां का शव नहीं देंगे। इस पर बुजुर्ग ने पैसा देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने भी बुजुर्ग को कॉल कर रुपया जमा करवाने को कहा। इसके बाद भी बुजुर्ग ने रुपया नहीं जमा करवाया। आरोपी ने कहा कि नौ लाख रुपये बैंक खाते में आने में समय लगेगा। वह वेस्टर्न मनी ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में 12 लाख रुपये जमा करवा देता है। उसमें से उसके दोस्त को वह 5.10 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद एक पर्ची भेजकर कहा कि रुपया जमा करवा दिया है। बुजुर्ग ने रुपया जमा करने के बाद राॅकी को फोन किया तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed