फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   275 schools of Panchkula illuminated with lamp chains on the day of Nipun PTM

Panchkula News: निपुण पीटीएम के दिन दीप शृंखलाओं से जगमगाए पंचकूला के 275 विद्यालय

Tue, 29 Oct 2024 03:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
275 schools of Panchkula illuminated with lamp chains on the day of Nipun PTM
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। इस दिवाली सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल दीये की रोशनी से जगमग हुए। शाम को 5 बजे विभिन्न एसएमसी सदस्यों विद्यालय मुखियाओं के विद्यार्थियों ने दीपमालाओं से विद्यालयों को सजाया।
इस कार्यक्रम को लेकर जिले के विभिन्न 275 प्राथमिक विद्यालयों में भारी उत्साह देखने को मिला। पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी में प्राथमिक स्कूलों में दीये जलाए गए। प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दीये जलाने के कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

पंचकूला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने कहा कि इसके लिए स्कूलों को निर्देश पहले ही जारी किए गए थे। इससे बच्चों को दिवाली के पर्व को मनाने का उत्साह और उसका महत्व पता चलता है। इसलिए त्योहार बच्चों के साथ मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया
निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिले के स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जिला नोडल एवं जिला एफएलएन समन्वयक असिंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों में रामलीला का मंचन किया गया और निपुण प्रदर्शनियां लगाई गईं। साथ ही विद्यार्थियों की प्रगति का रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विद्यालयों में एसएमसी सदस्यों माता-पिता व अभिभावकों की खूब चहल-पहल देखने को मिली।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक राजकीय प्राथमिक पाठशाला थापली में कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहां विद्यालय मुखिया विमला श्योराण की देख रेख में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जिला एफएलएन समन्वयक असिंद्र कुमार के साथ अंबवाला व जल्लाह के प्राथमिक विद्यालयों के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुईं। वहां उन्होंने विद्यालयों के कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed