फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   योग के जरिए निरोग की ओर बढ़ रहा इंडिया: नड्डा

योग के जरिए निरोग की ओर बढ़ रहा इंडिया: नड्डा

Wed, 21 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
योग के जरिए निरोग की ओर बढ़ रहा इंडिया: नड्डा
योग समारोह पर खर्च हुए 30 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सिटी ब्यूटीफुल के हार्ट प्लाजा में बुधवार को करीब 3 हजार लोगों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ योग किया। प्लाजा में आयोजित इस मुख्य समारोह पर चंडीगढ़ प्रशासन ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार योग कार्यक्रम में शामिल करीब 3 हजार लोगों के लिए योगा मैट व टी शर्ट पर 12 लाख रुपये खर्च किए गए। जबकि स्पेशल गेस्ट व चीफ गेस्ट के लिए तैयार किए गए वाटर प्रूफ टेंट, साउंड सिस्टम और ग्रीन कारपेटिंग पर करीब 8 से 10 लाख, पीएम की स्पीच के लाइव टेलिकास्ट के लिए लगाई गई 14 एलईडी पर करीब चार से पांच लाख रुपये और प्रतिभागियों के लिए पानी की बोतल और रिफ्रेशमेंट पर डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

मैट और टी-शर्ट गिफ्ट
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से प्रतिभागियों को टी-शर्ट और योग मैट फ्र ी दिए गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को लस्सी और पानी की बोतल भी दी गई। पीएम मोदी के लाइव टेलिकास्ट के लिए प्लाजा में एलईडी लगाई गईं थीं। लखनऊ के अंबेडकर सभा स्थल से पीएम मोदी का लाइव टेलिकास्ट दिखाया गया। पीएम मोदी के करीब 20 मिनट के संबोधन ने योग प्रेमियों के अंदर मानों एक नई ऊर्जा भर दी हो। योग कार्यक्रम के लिए लोग सुबह 5 बजे ही यहां पहुंच चुके थे। पहले प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सभी लोगों को योग दिवस पर संबोधित किया। उसके बाद सांसद किरण खेर ने और आखिरी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


योग कार्यक्रम में दिखाई जीएसटी रथयात्रा की झलकी
1 जुलाई से देशभर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों को जीएसटी के बारे में जानकारी देने और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासन पूरे शहर में जीएसटी रथयात्रा निकालने की तैयारी कर रहा है। योग समारोह के दौरान जीएसटी रथयात्रा की झलकी भी दिखाई गई। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी रथ यात्रा पर हेल्प डेस्क की भी सुविधा की जाएगी। जीएसटी रथयात्रा से पूरे शहर में नई सेवा व कर प्रणाली का प्रचार किया जाएगा, ताकि व्यापारियों और उद्योगपतिया में जीएसटी की समस्याओं का निधान किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर जल्द ही जीएसटी रथ यात्रा को फ्लैग आफ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी रथ यात्रा की झलक बुधवार को प्लाजा में आयोजित योग कार्यक्रम में भी दिखाई पड़ी।

योग के जरिए निरोग की ओर बढ़ रहा भारत : नड्डा
योग के माध्यम से आज भारत ने पूरे विश्व में अपनी एक नई पहचान बना ली है। पीएम नरेंद्र मोदी की इस अनूठी पहल को लोगों ने स्वीकार कर जहां खुद को निरोगी बनाया है, वहीं एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया है। आज भारत योग के जरिए निरोग की ओर बढ़ रहा है। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का। वह बुधवार को हार्ट ऑफ द सिटी ब्यूटीफु ल में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योग प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा रोग से निरोग की तरफ हमको जाना है जिसके लिए योग बहुत ज्यादा जरूरी है। वहीं, उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार योग के प्रचार के लिए नई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं स्कू लों के पाठ्यक्रम में भी योग को शामिल किया जा रहा है।


यहां भी हुए कार्यक्रम
प्लाजा के अलावा सुखना लेक, सेक्टर-16 स्टेडियम, जापानी गार्डन सेक्टर-31, पंजाब विश्वविद्यालय और बाकी कई जगहों पर योग इवेंट हुए।


मैट और टी शर्ट पर 12 लाख और रिफ्रेशमेंट और पानी पर दो लाख खर्चे
प्लाजा में 3000 लोगों ने लिया योग का मजा, फ्री मैट और टी-शर्ट भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed