फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जीएमएसएच 16 का आईसीयू फरवरी के अंत तक हो जाएगा चालू

जीएमएसएच 16 का आईसीयू फरवरी के अंत तक हो जाएगा चालू

Thu, 17 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
जीएमएसएच 16 का आईसीयू फरवरी के अंत तक हो जाएगा चालू
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


जीएमएसएच 16 का आईसीयू तैयार, फरवरी के अंत तक खुलेगा मरीजों के लिए
स्टाफ के लिए हरियाणा और पंजाब से डाक्टरों के डेपुटेशन पर आने का इंतजार
हाईकोर्ट ने डेपुटेशन मुद्दे पर हरियाणा व पंजाब से मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल (जीएमएसएच) -16 में आईसीयू बनाकर तैयार हो गया है। अब इसके लिए डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की ट्रेनिंग पूरी हो जाए तो इसे फरवरी के अंत तक आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा स्टाफ के लिए हरियाणा और पंजाब से डेपुटेशन पर डाक्टरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। यूटी प्रशासन ने यह जानकारी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दी। हाईकोर्ट ने डेपुटेशन मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
प्रशासन ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया कि जीएमएसएच-16 का आईसीयू तैयार हो चूका है। फिलहाल एक स्तर नीचे हाई डेपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) के तौर पर शुरू किया गया है। आईसीयू के लिए डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। एक बार इनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी तो इसे पूरी तरह से आईसीयू के तौर पर फंक्शनल कर दिया जाएगा। यहां रेगुलर कैडर से चार एनेस्थेटिक को नियुक्त किया है, जिनमें से दो डॉक्टर्रों को जीएमसीएच-32 में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। ट्रेनिंग आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के दिशा-निर्देशों के तहत ही दी जा रही है। इसके अलावा यहां वेंटिलेटर्स के लिए आर्डर दे दिया गया है जो फरवरी के दूसरे सप्ताह तक मिल जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने एक डेमो वेंटिलेटर भेजा है जिस पर कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही यह भी बताया गया कि ट्रेनिंग के बाद आईसीयू को ऑपरेट करना शुरू कर दिया जाएगा लेकिन कुल स्वीकृत पदों को पूरा भरने के लिए अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

इस जानकारी पर जस्टिस राजन गुप्ता ने कहा कि क्या यहां डॉक्टरों को पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर नियुक्त कर इन पदों को भरा जा सकता है। इस पर प्रशासन के सीनियर स्टैंडिंग काउंसल पंकज जैन ने कहा कि इसके लिए दोनों राज्यों को पत्र लिखा गया था लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। हाईकोर्ट ने अब इस मुद्दे पर अगली सुनवाई के दौरान दोनों राज्यों को पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि अगर अगली सुनवाई तक दोनों राज्य जवाब नहीं देते हैं तो स्वास्थ्य सचिव को खुद पेश होकर इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed