फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित दो होनहारों के आगे पैसों की तंगी आई आड़े

इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित दो होनहारों के आगे पैसों की तंगी आई आड़े

Sun, 23 Jun 2019 01:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित दो होनहारों के आगे पैसों की तंगी आई आड़े
पंचकूला। पांचवीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 27 और 28 जुलाई को होने जा रहा है। जिसमें अमिता मरवाहा एक्टिविटी टीम के दो गरीब खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह चैंपियनशिप थाईलैंड में आयोजित की जा रही है। दामिनी और कमलेश को इस साल चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। इनकी पिछली तीन साल की परफार्मेंस को देखते हुए इनका चयन किया। इन खिलाड़ियों के लिये अब विडंबना यह है कि इनका चयन थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया, लेकिन इनके पास वहां जाने के लिये पैसे ही नहीं है। इन दोनों के माता-पिता दिहाड़ीदार मजदूर हैं।
विज्ञापन


30 से अधिक मेडल जीत चुकी है दामिनी
दामिनी भारत बनाम श्रीलंका चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुकी है। तीन बार राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल और नेशनल स्तर की खिलाड़ी है। वह अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक मेडल जीत चुकी है। इंटर स्कूल में सिल्वर मेडलिस्ट और नॉर्थ इंडिया टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। दामिनी अपनी पढ़ाई के लिये पोलियो ड्रॉप्स एवं छोटे-मोटे काम करके पैसा इकट्ठा करती है। त्योहारों के सीजन में वह मेहंदी भी लगाती है। दामिनी बहुत ही संघर्षशील खिलाड़ी है। स्कूल में भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है। चंडीगढ़ मैराथन भाई फौजा सिंह में भी वह प्रथम आई थी।
विज्ञापन


तीन बार राज्य स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट है कमलेश
कमलेश पीजी कॉलेज सेक्टर 46 चंडीगढ़ का छात्र है। कमलेश भारत बनाम नेपाल चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुका है। वह भी तीन बार राज्य स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट है। नॉर्थ इंडिया टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीत चुका है। इसके अलावा नेशनल, स्टेट एवं ट्राइसिटी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। कमलेश ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही फिजिकल एजूकेशन में भी वह टॉप रहा था। पढ़ाई में भी वह अच्छा प्रदर्शन करता है। वह अपने गुजर बसर के लिये कॉल सेंटर में पियन का काम करता है। यह दोनों खिलाड़ी अब स्टेट रैफरी भी बन चुके हैं। चंडीगढ़ की एक महिला ने उसे डाइट के लिये स्पॉसर कर रखा है। वह उसके खाने-पीने का हर माह खर्च उठा रही है। इन दोनों की कोच अमिता मरवाहा का कहना है कि दोनों ही खिलाड़ी काफी होनहार है और उन्हें उम्मीद है कि थाइलैंड में आयोजित चैंपियनशिप में वह देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन दोनों को आर्थिक तौर पर मदद की जरूरत है, ताकि यह इंटरनेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकें। एक खिलाड़ी पर लगभग 35 से 40 हजार रुपये का खर्च आएगा। जो भी व्यक्ति इन खिलाड़ियों की मदद करना चाहता है, वह 82198-16869 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed