फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कल परिवार के साथ हिंदी के सहायक प्रोफेसर सीएम हाउस पर करेंगे शांति मार्च

कल परिवार के साथ हिंदी के सहायक प्रोफेसर सीएम हाउस पर करेंगे शांति मार्च

Sun, 23 Jun 2019 01:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
कल परिवार के साथ हिंदी के सहायक प्रोफेसर सीएम हाउस पर करेंगे शांति मार्च
पंचकूला। 112 हिंदी के सहायक प्रोफेसर की ज्वाइनिंग को लेकर शनिवार को भूख हड़ताल जारी रही। छठे दिन भी भूख हड़ताल से पहले हिंदी सहायक प्रोफेसर ने पौधरोपण किया। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे। हिंदी सहायक प्रोफेसर ने बताया कि ज्वाइनिंग नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। वह आगामी 24 जून को सीएम आवास की ओर से सपरिवार शांति मार्च निकालकर अपनी नियुक्ति की मांग करेंगे।
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर हिंदी नियुक्ति संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को डॉ. रमेश कुमार, डॉ .रितू व समिति प्रधान धर्मवीर लांग्यान ने कहा कि धरना स्थल पर बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में वे बहुत परेशान हुए। गुरुवार शाम को आए तूफान में हड़ताली अभ्यर्थियों के टेंट उखड़ गए। रात बिताने के लिए भी आवश्यक वस्तुएं भी तितर-बितर हो गई। डॉ. सुनीता बामल ने कहा कि हम पहले ही पिछले दो साल से 112 चयनित सपरिवार आर्थिक व मानसिक संकटों से जूझ रहे हैं। हमारी हिम्मत अब जवाब दे रही है। हम किसी को भी आहत नहीं करना चाहते और ना ही सरकार के खिलाफ है। हिंदी सहायक प्रोफेसर ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में कोर्ट खुलते ही अर्ली हियरिंग की याचिका दायर करवा दे। इसमें लगी रोक खारिज करवाकर तुरंत नियुक्ति बहाल करें। कहा कि हमारे साथ भर्ती हुए सभी 27 विषयों में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालयों में नियुक्ति पाकर दो साल पूर्ण भी कर चुके हैं और हम दर-दर ठोकरें खा रहे है।
विज्ञापन


शासन प्रशासन से कोई नहीं पहुंचा सुध लेने
धरने पर बैठे हुए आज छठे दिन भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचा तो सामूहिक मीटिंग में ये तय हुआ की सोमवार 24 जून को हम सपरिवार शांति-मार्च करते हुए मुख्यमंत्री के निवास पर परिवार सहित पहुंचकर अपनी व्यथा प्रकट करेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी मानसिक पीड़ा सरकार भली-भांति समझकर हमें न्याय दिलाने में अवश्य पूरा सहयोग करेगी। भूख हड़ताल पर बैठे नरेश सिसवाल, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. राजेश दीक्षित, डॉ. अनिल, मनोज कुमार, कुलदीप, अरुण कुमार, अनिल बामणिया, अनिल धारणिया, संजय, जगबीर दुहन, राजेश सिंह मार, विद्या सहित सभी साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed