फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर जनरल अस्पताल में जताया विरोध

एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर जनरल अस्पताल में जताया विरोध

Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर  जनरल अस्पताल में जताया विरोध
एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर जनरल अस्पताल में जताया विरोध
विज्ञापन


- सातवां वेतन आयोग नहीं लगने के कारण कराया मुंडन
- हमारी मांगे नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सोमवार को जिले के एनएचएम कर्मचारी जनरल अस्पताल सेक्टर-6 में सातवें दिन भी पूरी तरह हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर हरियाणा प्रदेश में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। इस कारण मरीजों को परेशानी हुई। सोमवार को हड़ताल की अगुवाई कर रहे जिला प्रधान मुनीर अहमद ने कहा कि सरकार अभी अपने अड़ियल रवैये पर अड़ी हुई है। जनता और कर्मचारियों को हो रही परेशानी की कोई सुध नहीं ले रही है। इसके चलते कर्मचारियों को रोष सरकार के प्रति बढ़जा जा रहा है। हमारी मुख्य मांग एनएचएम कर्मियों को स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करना, सेवा नियम संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना व पिछले एक साल से लंबित मांगों को पूरा करना है।

जिला प्रधान ने कहा कि आज पूरे हरियाणा प्रदेश व जिला पंचकूला में एनएचएम कर्मियों ने विरोध स्वरूप मुंडन करवाया। पंचकूला में ओमवीर चौहान, राजेश कुमार, भूपेश शर्मा, यशपाल शर्मा व सुदर्शन सिंह ने मुंडन करवाया। वहीं एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रिहान रजा ने भी विरोध स्वरूप मुंडन करवाया। जिला कैशियर देवेंद्र सैनी ने कहा कि कर्मचारियों का यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा।अब आर पार की लड़ाई है। जिला सचिव अरविंद यादव ने कहा कि अब तो सरकार को हमारी मांगों को मान लेना चाहिए अन्यथा हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो जाएंगे। मुंडन करवाने के बाद एनएचएम कर्मियों ने शांति पूर्वक विधायक ज्ञान चंद गुप्ता जी को उनके आवास पर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। उनसे अपील की कि वो सरकार के समक्ष उनकी मांगों को प्रस्तुत करें। जल्द ही हमारी मांगों को पूरा करवाने में सहयोग करें। जिला सह सचिव संध्या ने बताया कि आज हड़ताल स्थल पर इनेलो पार्टी की ओर से सीमा चौधरी पहुंची और कहा कि हम आपके साथ हैं। हम आपकी मांगों को लेकर सरकार से बात करेंगे। आने वाले विधानसभा सत्र में आपकी आवाज उठाएंगे। जिला पंचकूला की एनएचएम महिला अध्यक्ष निशा मलिक ने कर्मचारियों व एकत्रित आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम दिन-रात बिना कोई तीज त्यौहार देखे जनता की सेवा करते हैं, लेकिन विडंबना है कि हमें अपने हक के लिए हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। एक तरफ तो सरकार नारा देती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दूसरी ओर बेटियों के साथ अन्याय कर रही है। आज जिला पंचकूला में कार्यरत सभी इन्फोर्मेशन असिस्टेंट भी अपनी ड्यूटी छोड़ कर हड़ताल में शामिल हो गये और कहा कि जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे। डॉ. अशोक राणा ने कहा कि सरकार जल्द ही हमारी मांगों को पूरा करे ताकि हम सब अपनी ड्यूटी करें और जनता को परेशानी न उठानी पड़े। जिला प्रधान मुनीर अहमद ने बताया कि एसीएस हेल्थ व एमडी एनएचएम से बात चीत की जाएगी। यदि वार्ता सफल हो जाती है तो कल से हड़ताल समाप्त हो जाएगी अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो जाएंगे। राज्य कमेटी की ओर से जो भी संदेश जारी किया जाएगा उसकी पालना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed