{"_id":"5a943ae14f1c1b78028b6a5a","slug":"15196640564-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला महंतो की लडाई का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला महंतो की लडाई का
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंतों की लड़ाई में एसएचओ का रातोंरात तबादला
इंस्पेक्टर शमशेर सिंह होंगे नए थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिला के गांव मूम में स्थित डेरे की महंती को लेकर महंत रमेश्वर दास मुक्तसार व महंत राम मुनी लक्खा के दरमियान चल रहे झगडे़ को लेकर आईजी रेंज पटियाला ने एसएचओ सिटी बरनाला बलवंत सिंह बडिंग का शनिवार रात 12 बजे तबादला कर दिया। महंत राम मुनी ने कहा कि उन्होंने जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह के सामने पेश होकर दरखास्त दी थी कि उसके मालकी प्लाट पर महंत रमेश्वर दास धक्के से कब्जा करना चाहता है, जबकि इसका वह मालिक है। प्लाट माल रिकार्ड पर उसके नाम पर है, लेकिन महंत रमेश्वर दास उसके प्लाट पर धक्के से कब्जा करना चाहता है। महंत राम मुनी ने बताया कि एसएसपी हरजीत सिंह ने उनकी दरखास्त डीएसपी को मार्क कर एसएचओ सिटी बलवंत सिंह बडिंग को आदेश जारी किए थे कि जब तक प्लाट की मालकी संबंधी निर्णय नहीं होता, तब तक उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा।
आईजी के निर्देश पर झूठा मामला दर्ज करवाया : महंत राम मुनी
महंत राम मुनी ने कहा कि लेकिन महंत रमेश्वरदास ने चालाकी के साथ शिवसेना के पंजाब प्रधान पवन गुप्ता को मिलकर झूठ बोला कि उस प्लाट पर महंत राम मुनी गुरुद्वारा बनाना चाहता है, जबकि वह मंदिर बनाना चाहते हैं। इस तरह महंत रमेश्वर दास ने शिवसेना के पंजाब प्रधान पवन गुप्ता से झूठ बोलकर पटियाला रेंज के आईजी के निर्देश पर झूठा मामला दर्ज करवा दिया और झूठ बोलकर एसएचओ सिटी बलवंत सिंह का तबादला करा दिया। महंत राम मुनी ने कहा कि जबकि यह जगह उसकी निजी जगह है, इसका डेरे की जमीन के सथा कोई संबंध नहीं है। न ही इस जगह पर मंदिर या गुरुद्वारा बनाने की कोई बात है। महंत रमेश्वर दास ने पुलिस के आईजी राय व पवन गुप्ता को सरासर झूठ बोलकर मामले को गलत रंग देकर उन पर झूठा मामला दर्ज करवा दिया है।
मेरी शिकायत पर हुआ एक्शन : महंत रामेश्वर
जबकि दूसरी तरफ महंत रमेश्वर दास का कहना है कि यह प्लाट उनका है और उनके कब्जे में है। महंत राम मुनी उनसे प्लाट का भी केस हार चुका है और डेरे की महंती का भी केस हार चुका है। इसके बावजूद वह डेरे की महंती व प्लाट पर काबज होना चाहता है। जिसकी शिकायत उन्होंने जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह को दी थी। थाना सिटी के एसएचओ बलवंत सिंह बडिंग ने महंत राम मुनी व उनके साथियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनको प्लाट से निकाल कर महंत राम मुनी का कब्जा करवा दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर आईजी पटियाला रेंज पटियाला को दी। जिन्होंने एक्शन लेते हुए एसएचओ सिटी बलवंत सिंह का रातोंरात तबादला कर महंत राम मुनी पर मामला दर्ज करवाया। इस तरह दोनो महंतों में कौन सही है और कौन गलत, इसका फैसला अभी होना है। लेकिन थाना सिटी के प्रभारी बलवंत सिंह का रातोंरात तबादला कर उनकी जगह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को लगा दिया है।