{"_id":"6a997b9e467fcf004e0cb211","slug":"akali-dal-releases-list-of-general-council-members-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1113816-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अकाली दल ने जारी की जनरल काउंसिल सदस्यों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अकाली दल ने जारी की जनरल काउंसिल सदस्यों की सूची जारी
विज्ञापन
अकाली दल ने जारी की जनरल काउंसिल सदस्यों की सूची जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक (संगठनात्मक) ढांचे में विस्तार करते हुए सात जिलों के जनरल काउंसिल सदस्यों की सूची जारी की है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि बाकी सदस्यों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए मेहनत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान दिया गया है।
घोषित सूची में फिरोजपुर, फाजिल्का, लुधियाना, मोगा, मानसा, मोहाली और मालेरकोटला जिले शामिल हैं। इनमें विभिन्न विधानसभा हलकों से पार्टी नेताओं को जनरल काउंसिल में जगह दी गई है।
फिरोजपुर जिले में शहरी, ग्रामीण, गुरुहरसहाय और जीरा हलके के नेताओं को शामिल किया गया है। फाजिल्का में जलालाबाद, बल्लुआणा, अबोहर और फाजिल्का हलकों से नियुक्तियां हुई हैं। लुधियाना जिले में गिल, दाखा, जगरांव, आत्मनगर, पायल, रायकोट, लुधियाना दक्षिण, केंद्रीय, पश्चिमी, पूर्वी और समराला सहित कई हलकों के नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
मोगा जिले में बाघापुराना, मोगा, निहाल सिंह वाला और धर्मकोट जबकि मानसा में मानसा, सरदूलगढ़ और बुढलाडा हलकों से सदस्य बनाए गए हैं। मोहाली जिले में मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी तथा मालेरकोटला में मालेरकोटला और अमरगढ़ हलकों के नेताओं को सूची में शामिल किया गया है।