{"_id":"6a996238cf588155ca03d9f1","slug":"eight-khair-trees-felled-on-panchayat-land-fir-lodged-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-140829-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचायत भूमि से काटे आठ खैर के पेड़, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचायत भूमि से काटे आठ खैर के पेड़, एफआईआर
विज्ञापन
रामनगर में चोरी से पेड़ काटने का मामला, सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। रामनगर ग्राम पंचायत की भूमि से खैर के आठ पेड़ काटे जाने के मामले में पिंजौर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरपंच सुखजिंदर कौर की शिकायत पर की गई।
शिकायत के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों ने भूमि का निरीक्षण किया तो वहां से आठ खैर के पेड़ कटे हुए मिले। पंचायत का कहना है कि संबंधित जमीन गांव से दूर स्थित होने के कारण घटना का समय रहते पता नहीं चल सका।
मामले की जानकारी मिलने के बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के माध्यम से पुलिस को शिकायत भेजी गई। शिकायत के आधार पर पिंजौर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पेड़ कब और किन लोगों ने काटे तथा लकड़ी को कहां ले जाया गया।