फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers on strike in Panchkula Sit in protest at municipal corporation office gate

पंचकूला में हड़ताल पर सफाई कर्मी: निगम कार्यालय के गेट पर धरना, किसी कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया

Thu, 03 Sep 2026 11:02 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Thu, 03 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसी के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखते हुए वीरवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। 

विज्ञापन
Sanitation workers on strike in Panchkula Sit in protest at municipal corporation office gate
पंचकूला निगम के सामने बैठे सफाई कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल करीब एक महीने से जारी है। वीरवार सुबह बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने सुबह करीब 10 बजे से नगर निगम कार्यालय के गेट के बाहर बैठकर अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में किसी भी कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया। इसके चलते निगम कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कर्मचारियों का धरना जारी रहा। 
विज्ञापन




सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसी के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखते हुए वीरवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक महीने से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed