फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कर्ज ने ली नौजवान किसान की जान

कर्ज ने ली नौजवान किसान की जान

Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
कर्ज ने ली नौजवान किसान की जान
कर्ज से आहत युवा किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

परिवार पर था साढ़े चार लाख रुपये कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरेटा (मानसा)।
जिले के गांव बहादुरपुर के युवा किसान ने रविवार शाम को अर्थिक तंगी और कर्ज से आहत होकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान बंटू सिंह (20) के तौर पर हुई है।
मृतक के पिता दर्शन सिंह के अनुसार उनके पास साढ़े तीन कनाल जमीन है। उनके परिवार में बंटू सिंह के अलावा दो और भाई भी हैं। परिवार के पास कम जमीन होने से घर का गुजारा मुुश्किल से चल रहा था। दर्शन ने बताया कि वह और उनका बेटा बंटू शैलर में दिहाड़ी कर गुजारा कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने परिवार की जरूरत पूरी करने के लिए रिश्तेदार और दोस्तों के करीब साढ़े चार लाख रुपये कर्ज लिए थे। कम आमदनी होने से यह रकम लौटानी उनके लिए मुश्किल हो गई थी।

इस वजह से बंटू सिंह परेशान रहने लगा। इस परेशानी में उसने रविवार शाम समय गांव के शमशानघाट के एक पेड़ के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव के सरपंच गुरजीत सिंह, पंच गुरप्रीत सिंह और मुक्ति मोर्चा के निक्का सिंह बहादुरपुर ने बताया कि परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। एएसआई पाला सिंह ने बताया कि मृतक के पिता दर्शन सिंह के बयान पर मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed