फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब यूनिवर्सिटी की पहली ट्रांसजेंडर स्टूडेंट मिली कनाडा के पीएम से

पंजाब यूनिवर्सिटी की पहली ट्रांसजेंडर स्टूडेंट मिली कनाडा के पीएम से

Sat, 24 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की पहली ट्रांसजेंडर स्टूडेंट मिली कनाडा के पीएम से
मंगलमुखी ने जस्टिन त्रूदो से ट्रांसजेंडर के लिए हॉस्टल बनाने में मांगी मदद
विज्ञापन

पीयू की पहली ट्रांसजेंडर स्टूडेंट मिलीं कनाडा के पीएम से
नई दिल्ली में आयोजित डिनर में हुई मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब यूनिवर्सिटी के ह्यूमन राइट विभाग में पीजी कर रही ट्रांसजेंडर स्टूडेंट धनंजय चौहान मंगलमुखी की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो से दिल्ली में वीरवार को रात्रि भोज पर कुछ पल के लिए मुलाकात हुई। मंगलमुखी ने बताया कि कनाडा के पीएम उनसे खासतौर से मिले और किसी भी तरह की मदद की पेशकश की। मंगलमुखी ने पीएम त्रूदो को पंजाब यूनिवर्सिटी में ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स के लिए अलग से हॉस्टल बनवाने के मसले पर हस्तक्षेप करने की बात कही। साथ ही कनाडा और भारत के बीच स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम में ट्रांसजेंडर स्टूडेंट को भी शामिल किए जाने की मांग की। मंगलमुखी के मुताबिक कुछ पल की मुलाकात में ही कनाडा के पीएम ने सकारात्मक तरीके से बात सुनी और मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया।

मंगलमुखी को भारत से कनाडा के हाई कमिश्नर नादिर पटेल ने आमंत्रित किया था। धनंजय चौहान मंगलमुखी एलजीबीटी कम्यूनिटी के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी की पहली ट्रांसजेंडर स्टूडेंट भी हैं। वे कनाडा एंबेसी के साथ संयुक्त रूप से पिछले 6 साल से ट्रांसजेंडर्स परेड प्राइड का आयोजन भी कर रही हैं। इसके अलावा यूटी वेलफेयर बोर्ड ऑफ ट्रांसजेंडर में भी वे सदस्य हैं। इसी के चलते उन्हें दिल्ली में कनाडा दूतावास पर डिनर के आयोजन का भागीदार बनने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed