{"_id":"594d701a4f1c1b52028b46d6","slug":"151498247194-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में डेढ़ सौ होंगी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में डेढ़ सौ होंगी सीटें
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में 150 होंगी एमबीबीएस सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भगत फूल सिंह महिला चिकित्सा महाविद्यालय खानपुर कलां सोनीपत में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। 100 से बढ़ाकर 150 सीटें करने के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को आवेदन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, हर साल एमबीबीएस की अतिरिक्त 50 सीटों के साथ-साथ बुनियादी ढांचा और टीचिंग फैकल्टी के सदस्यों सहित स्टाफ को भी बढ़ाया जाएगा। सरकार ने कॉलेज के निदेशक को समय पर भारतीय चिकित्सा परिषद में आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।