{"_id":"6838ba917a30429fd50bdc4a","slug":"15-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-case-registered-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123153-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
साथ काम करने वाली युवती के झांसे में आया युवक
पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी ठगों ने हथियाए
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कनाडा भेजने के नाम पर एक युवक से 15 लाख 38 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने युवक के जरूरी दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए हैं। पीड़ित ने ठगी की शिकायत पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक युवक नरेश कुमार मूलरूप से कुरुक्षेत्र के थाना झांसा गांव सराय सुखी का रहने वाला है। वह वर्तमान में सेक्टर-21 में किराये पर रहता है। पीड़ित नरेश ने आरोप लगाया कि 2022 में वह अलकेमिस्ट अस्पताल सेक्टर 21 में नौकरी करता था, जहां उसकी मुलाकात मनप्रीत कौर नाम की युवती से हुई। मनप्रीत ने उसे भरोसा दिया कि उसका मंगेतर समर रंधावा और उसका भाई आरएन लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसका वीजा भी कनाडा के लिए लग चुका है।
इसके बाद वह मनप्रीत कौर की बातों में फंस गए। पहले उसे कहा गया कि कोई खर्च नहीं आएगा, बस में पासपोर्ट और जरूरी कागजात दे दो, बाकी पैसे विदेश पहुंचकर ले लेंगे। इसके बाद मनप्रीत ने असली दस्तावेज पासपोर्ट, मैट्रिक, 12वीं, डिप्लोमा आदि मंगेतर समर को भेज दिए। ये दस्तावेज भी वापस नहीं किए गए।
विज्ञापन
कुछ समय बाद ही आरोपी ने अलग-अलग बहानों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। पहले प्रोसेसिंग के नाम पर पचास हजार नकद लिए। चार लाख रुपये एलएमआई फीस के लिए ट्रांसफर कराए। वीजा फीस, डॉलर खरीदने, नई टिकट, होटल में ठहराव के बहानों से कुल करीब 15.38 लाख रुपये की ठगी की गई।
दो बार दिल्ली एयरपोर्ट से लौटा
पीड़ित का आरोप है कि उसे दो बार दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया गया और कहा गया कि वीजा व टिकट तैयार है। 18 जून 2024 को जब वह परिवार सहित एयरपोर्ट पहुंचा तो अधिकारियों ने वीजा को अवैध बताकर उसे रोक लिया। फिर अगले दिन 19 जून को फिर से टिकट देकर भेजा, लेकिन इस बार भी वहा वीजा खारिज कर दिया गया।
धमकाया, जो करना है कर लो
जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो समर रंधावा ने कहा कि जो करना है कर लो। वहीं मनप्रीत ने भी फोन बंद कर दिया है और आरएन ने धमकी भरे लहजे में कहा कि रुपये मांगे तो आपके लिए अच्छा नहीं होगा। थाना सेक्टर-5 में पुलिस ने आरोपी महिला, उसके मंगेतर और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ठगों को हिरासत में लिया जाएगा।