फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नरमें की बम्पर पैदावार ने घटाया दलहनी फसलों का रकबा

नरमें की बम्पर पैदावार ने घटाया दलहनी फसलों का रकबा

Sun, 25 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
नरमें की बम्पर पैदावार ने घटाया दलहनी फसलों का रकबा
नरमे की पैदावार ने घटाया दलहनी फसलों का रकबा
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में मात्र 1500 हेक्टेयर में हुई बिजाई
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
बीते वित्त वर्ष में नरमा कपास की अधिक पैदावार से किसानों ने दलहनी फसलों की बिजाई कम कर दी है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष पूरे जिले में तीन हजार हेक्टेयर दलहनी फसलों की बिजाई कम हुई है।
सरकार और कृषि विभाग की ओर से पारंपरिक फसली चक्र से बाहर निकल कर दलहनी फसलों की बिजाई करने के लिए गत वर्ष नरमा पट्टी के किसानों ने पूरे जिले में करीब 4500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दलहनी फसलों की बिजाई की थी। इसमें से चार हजार हेक्टेयर अरहर की फसल भी शामिल थी। इसके साथ ही विभाग ने दावा किया था कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो फाजिल्का जिले सहित पूरे पंजाब में दालों की भारी पैदावार होगी। लेकिन अरहर की फसल पूरी तरह से खराब हो गई। इस करण इस वर्ष किसानों ने सिर्फ मूंग की बिजाई की है। इससे पूरे जिले में दलहनी फसलों का रकबा घटकर मात्र 1500 हेक्टेयर रह गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतिंद्र कौर ने बताया कि पिछले वर्ष किसानों ने अधिक पैदावार देने वाली मानक और एएल-15 किस्म की अरहर की बिजाई की थी। लेकिन कुछ कारणों से अरहर की पैदावार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दालों की खेती में किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार मिलती है और पिछले वर्ष जिले में पहली बार इतने बड़े क्षेत्र में दालों की खेती की गई थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अरहर व मूंग का बीज छूट पर उपलब्ध कराया था। लेकिन इस वर्ष करीब 1500 हेक्टेयर में मूंग की फसल बीजी गई है, जबकि अरहर की बिजाई न के बराबर हुई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नरमें का रकबा करीब दो गुना हुआ है और मौसम अनुकूल रहा तो अगले वर्ष यह रकबा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed