{"_id":"594fe0314f1c1b7e028b48f2","slug":"1498407001810-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंचुरी फेक्टरी-संघर्ष समिति में समझौता, 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंचुरी फेक्टरी-संघर्ष समिति में समझौता, 10
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध के बीच 108 दिन बाद धरना खत्म
होशियारपुर। गांव दौलोवाल में सेंचुरी प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के खिलाफ संघर्ष समिति की ओर से 108 दिनों से जारी रविवार को समाप्त हो गया। यह फैसला
प्रबंधन औेर संघर्ष समिति के बीच 19 सूत्रीय फार्मूले पर हस्ताक्षर के बाद किया गया। वहीं कुछ असंतुष्ट लोगों ने धरने को जारी रखने की कोशिश की, जिन्हें प्रशासन की मदद से हटा दिया गया।
सेंचुरी प्लाईबोर्ड के एमडी प्रेम भजनका और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान बताया गया कि एसडीएम जतिंदर जोरवर की हाजिरी में संघर्ष समिति के नेता गुरदीप सिंह खुणखुण और फैक्टरी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रेम भजनका ने समझौता पत्र पर दस्तखत किए। भजनका ने संघर्ष समिति के नेताओं को भरोसा दिलाया कि इलाके का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और पर्यावरण को साफ रखने के लिए इलाके में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
इस दौरान तय किया गया कि फैक्टरी में केमिकल प्लांट कभी भी नहीं लगेगा और ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी के साफ होने के लिए सुनिश्चित करने को मछली पालन किया जाएगा। यह भी तय हुआ कि अगर 5 किलोमीटर दायरे में यदि फैक्ट्री के कारण कोई बीमारी पैदा होती है तो उसकी पूरी भरपाई व इलाज मैनेजमेंट करेगा। फैक्टरी को आने वाली बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए टावरों से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई फैक्ट्री मैनेजमेंट करेगी। दौलोवाल-न्याजियां रोड पर फैक्ट्री मैनेजमेंट अपनी जमीन में बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाएगी।