{"_id":"594fd7c94f1c1b09178b4908","slug":"14984048499-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोगों के पहरेदार के तौर पर याद रहेंगे प्रो. औलख’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोगों के पहरेदार के तौर पर याद रहेंगे प्रो. औलख’
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लोगों के पहरेदार के तौर पर याद रहेंगे प्रो. औलख’
पंजाबी रंगमंच के बुलंद सितारे को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
नई अनाज मंडी में रविवार को पंजाबी रंगमंच के बुलंद सितारे प्रो. अजमेर सिंह औलख को श्रद्धांजलि देने के लिए समारोह आयोजित किया गया। इसकी अगुवाई केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा व लोक कला मंच मानसा ने की।
मौके पर रंगमंच से जुड़ी संस्थाओं, लेखकों, कहानीकारों व कलाकारों के अलावा सियासी नेता, किसान व मजदूर जत्थेबंदियों के नुमाइंदे व लोगों प्रो. औलख को श्रद्धा के फूल भेंट किए। वहीं डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता व एसडीएम मानसा लतीफ अहमद ने प्रो. औलख की तस्वीर पर फूल चढ़ाए।
डीसी गुप्ता ने कहा कि प्रो. अजमेर सिंह औलख ने कहा कि महान नाटककार को हमेशा लोगों के पहरेदार के तौर पर याद किया जाता रहेगा। उन्होंने अपने पंजाबी नाटकों के जरिये दबे-कुचले लोगों, किसानों व मजदूरों के दुखों, समस्याओं और आर्थिक बराबरी के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रो. औलख की पंजाबी नाटक को जो देन है, वह रहती दुनिया तक संघर्षी लोगों को राह दिखाती रहेगी।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के अध्यक्ष डॉ. सर्वजीत सिंह, कार्यकारी महासचिव कर्ण सिंह वकील, शायर सुरजीत पात्र, उपाध्यक्ष इंद्रप्रीत सिंह, जसपाल मानखेड़ा, जसवीर टंड, सचिव डॉ. रविंद्र, शिरोमणि साहित्यकार प्रगट सिंह सिद्धू, प्रसिद्ध नाटककार केवल धालीवाल, प्रसिद्ध लेखक हरदीप ढिल्लों, गजलकार आत्माराम धंजल, अंतरराष्ट्रीय साहित्य व सभ्याचारक मंच बठिंडा के अध्यक्ष परमवीर सिंह, पंजाबी लेखक सभा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री, प्रसिद्ध पत्रकार व कालमनशीश गुरमीत सिंह, साहित्य अकादमी पंजाब के अध्यक्ष डा. सर्वजीत कौर सोहल मौजूद थे। मौके पर प्रो. औलख को समर्पित इंकलाबी नाटक व कविताएं भी पेश की गई।