{"_id":"5ccc7f36bdec22070f67e28c","slug":"141556905782-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः दो वाहनों की आमने-सामने से हुई टक्कर, हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः दो वाहनों की आमने-सामने से हुई टक्कर, हादसे में तीन की मौत
Sat, 04 May 2019 01:48 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पौग बांध मार्ग पर शुक्रवार को दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने से हुई टक्कर में दोनों वाहनों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। वहीं हादसे में घायल सात लोगों को बीबीएमबी टाउनशिप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के थाना संसारपुर टैरेस के एचसी अनिल कुमार शर्मा और एचसी अशोक कुमार ने बताया कि पौग बांध मार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सोमा पत्नी सुभाष वासी लुधियाना, प्रेम सिंह ड्राइवर बीबीएमबी और पंकज शुक्ला जेई बीबीएमबी के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में एसडीओ रजनीश पाल, एसडीओ मनीष यादव, अभय सिंह, रजिंदर कुमार, साहिल गुलेरिया, गुरविंदर कौर, प्रिया गुलेरिया शामिल हैं।
विज्ञापन