पंचकूला। श्री कुंज बिहारी आश्रम सीताराम मंदिर कमेटी पिंजौर ने श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, पंचकूला और श्री श्री शिवलोतियां मंदिर कमेटी पिंजौर और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर आयोजित किया। रक्तदान/अंगदान जागरूकता शिविर में 120 लोगों ने रक्तदान किया। 32 लोगों ने अंगदान की शपथ ली। कुंज बिहारी आश्रम सीताराम मंदिर में 25वें वार्षिक महोत्सव पर यह आयोजन किया गया। शिविर में सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया।
रक्तदान/अंगदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन अमृता दीदी, बावरा आश्रम, विराट नगर द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वार्षिक महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लें। श्री कुंज बिहारी आश्रम सीताराम मंदिर के प्रधान पवन कुमार और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है। इस मौके पर श्री कुंज बिहारी आश्रम सीताराम मंदिर कमेटी के शेर चंद चावला, भाटिया, पद्म राज, अशोक शर्मा, सुनील कौशल, श्री श्री शिव लोतीयां मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश चंद्र शर्मा, संजीव कुमार राजू और बार एसोसिएशन कालका के प्रधान हरभजन राणा, पूर्व प्रधान हितेंद्र चौधरी, बलवान ठाकुर, हर्ष चड्डा, शिव कांवड़ महासंघ के लछमन सिंह रावत, गुलशन कुमार, हीरा मेहरा, अविनाश कौर, नवनीत कौर मौजूद रहीं।