फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सतावीं कक्षा के युवक ने फंदा लगा कर दी जान

सतावीं कक्षा के युवक ने फंदा लगा कर दी जान

Thu, 28 Feb 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सतावीं कक्षा के युवक ने फंदा लगा कर दी जान
सातवीं कक्षा के छात्र ने लगाया फंदा
विज्ञापन

सबहेड
दो तीन दिन से नहीं जा रहा था स्कूल, पुलिस ने शुरू की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। मौलीजागरां में बुधवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुट्टू स्वामी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कुट्टू स्वामी अपने माता पिता के साथ मौलीजागरां के मकान 1545 में रहता था। उसके पिता सुब्रह्मण्यम लेबर का काम करते हैं जबकि मां लोगों के घरों में काम करती हैं। कूट्टू मौलीजागरां के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को सुब्रह्मण्यम और उनकी पत्नी कोलोमजी किसी के यहां माली का काम करने के लिए गए थे। इस दौरान कुट्टू स्वामी घर पर अकेला था। इस दौरान वह अपने गले में रस्सी बांधकर छत पर लगे पंखे से लटक गया। शाम को उसकी मां कोलोमजी जब काम से वापस आई तो उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज देने के बाद भी जब कुट्टू ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर कुट्टू फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में कुट्टू को फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 ले जाएगा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के पिता ने अपने बयान में बताया कि वह दो तीन दिन से परेशान था और स्कूल भी नहीं जा रहा था। पूछने पर उसने बताया था कि एक मार्च से ही स्कूल जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीरवार स्कूल जाकर भी यह भी जांच करेगी कि कही स्कूल में तो किसी से कोई बात तो नहीं हुई, जिससे परेशान होकर कुट्टू ने फंदा लगाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed