फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12 साल के इंतजार के बाद लाभाथ्र्सियों को मिलेंगे फॅ्लैट्स

12 साल के इंतजार के बाद लाभाथ्र्सियों को मिलेंगे फॅ्लैट्स

Fri, 01 Mar 2019 02:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
12 साल के इंतजार के बाद लाभाथ्र्सियों को मिलेंगे फॅ्लैट्स
12 साल इंतजार के बाद 2390 आवंटियों को मिलेगी चाबी
विज्ञापन

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर रविवार को मलोया में आवंटियों को देंगे चाबी और ट्रिब्यून फ्लाईओवर की रखेंगे आधारशिला
सोमवार को आधा दर्जन प्रोजेक्टों को देंगे रफ्तार
स्माल फ्लैट स्कीम-2006 के तहत हुआ था लाभार्थियों का चयन
छत मिलने की जानकारी से आवंटियों में दौड़ी खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से स्माल फ्लैट स्कीम 2006 के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद 3 मार्च को 2390 आवंटियों को चाबी मिलने जा रही है। रविवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मलोया फ्लैट्स के लाभार्थियों को चाबी सौंपने के साथ ही ट्रिब्यून फ्लाईओवर की आधारशिला रखेंगे। वहीं सोमवार को वे शहर में करीब आधा दर्जन नए प्रोजेक्टों को शुरू करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। फ्लैट्स मिलने की डेट फाइनल होते ही सालों से खुद की छत का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उधर सीएचबी ने फ्लैट्स की चाबी आवंटियों को दिलाने की तैयारी पूरी कर ली है।
प्रशासक बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि 3 मार्च को यूटी प्रशासक पुनर्वास योजना के तहत लाभार्थियों को चाबी प्रदान करेंगे। इसके अलावा प्रशासक अगले दिन 4 मार्च को शहर में करीब आधा दर्जन नए प्रोजेक्टों को रफ्तार देंगे। इसमें स्पोर्ट्स से संबंधित भी प्रोजेक्ट हैं। प्रशासक सेक्टर-50 और 56 में नवनिर्मित स्पोर्ट्स कांप्लेक्सों का शुभारंभ करेंगे। इन खेल परिसरों में 2 स्क्वैश कोर्ट, स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, बहुउद्देशीय हॉल और टेबल टेनिस हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रशासक मलोया में बने दो स्कूल्स, बैडमिंटन हॉल और लॉन टेनिस स्टेडियम लोगों को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


ऐसे हुआ था किसान भवन में ड्रा
बहुप्रतिक्षित मलोया फ्लैट्स स्कीम के बीते सोमवार को हुए ड्रॉ के तहत 79 दिव्यांग और उनके परिवारों को ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट की अलॉटमेंट की गई। इसके अलावा 2311 फ्लैट अलग-अलग मंजिलों पर अलॉट किए गए। किसान भवन में मौजूद ड्रा प्रक्रिया को पांच बड़ी स्क्रीन के जरिए लाइव दिखाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed