फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Faridpuria gang shooter arrested.

Palwal News: रंगदारी के लिए विदेशी नंबर से कॉल, फरीदपुरिया गैंग का शूटर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Faridpuria gang shooter arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। जिले के व्यापारियों और कारोबारियों को गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के नाम पर धमकी देकर रंगदारी मांगने का मामला फिर सामने आया है। किठवाड़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार को नौ सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नीरज फरीदपुरिया बताते हुए धमकी दी और जल्द ही रंगदारी की रकम व उसे पहुंचाने की जगह बताने की बात कही। पीड़ित ने कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी थी। चांदहट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

मामले में क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को गैंग से जुड़े जितेंद्र उर्फ जीतू पहलवान, निवासी सिलानी (गुरुग्राम) को गिरफ्तार किया है। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि जिस नंबर से धमकी भरी कॉल की गई, उसकी जितेंद्र से कनेक्टिविटी थी। जांच में नौ सितंबर को उसका मोबाइल पुर्तगाल के सर्वर से कनेक्ट होने और अगले दिन फरीदपुरिया से बातचीत की जानकारी भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ सदर सोहना थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2019 में भोंडसी जेल में रहने के दौरान उसके फरीदपुरिया के संपर्क में आने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article