फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   report was due within 48 hours, has not been received yet.

Palwal News: 48 घंटे में देनी थी रिपोर्ट, अब तक नहीं मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
report was due within 48 hours, has not been received yet.
प्रकाश कॉलोनी, गांधी नगर में खुले मैनहोल में गिरने से हुई थी बच्ची की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। शहर की प्रकाश कॉलोनी, गांधी नगर में खुले मैनहोल में गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं पहुंची है। हादसे के बाद उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने एडीसी को मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और संबंधित विभाग या कर्मचारियों के खिलाफ 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। मामले को छह दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय तक नहीं पहुंची है।


14 सितंबर की देर शाम दिपांशी खुले मैनहोल में गिर गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मैनहोल कई दिनों से बिना ढक्कन के था। हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने बताया कि एडीसी उत्सव आनंद से 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article