फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth Congress demonstration against inflation in Palwal

महंगाई के विरोध में युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2022 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress demonstration against inflation  in Palwal
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पलवल। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ रोष जताकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष निखिल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पलवल जिला प्रभारी शांतनु चौहान भी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए तथा वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस अड्डे पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ एसडीएम वैशाली सिंग को ज्ञापन भी दिया।
जिला प्रभारी और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु चौहान ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। हर आदमी महंगाई से त्रस्त है। लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। दो वक्त की रोटी खाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। महंगाई के कारण घरों में झगड़े हो रहे हैं। सरकार महंगाई को बढ़ाती जा रही है। भाजपा सरकार केवल चुनाव कराने तथा किस राज्य को कैसे जीता जाए, उसकी योजनाएं बनाने में लगी है। महंगाई पर रोक लगाने की कोई योजना सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि अब महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस के बाद देश के लोग खुद उतरने लगेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष निखित भारद्वाज ने कहा कि युवा कांग्रेस महंगाई और अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को महंगाई पर रोक लगानी चाहिए तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के रोज बढ़ते दामों पर नियंत्रण करना चाहिए।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रेलवे रोड पर प्रदर्शन के दौरान युवा हाथों में पेट्रोल-डीजल व खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों वाले पोस्टर लेकर चल रहे थे। इस मौके पर वीर कुमार बाल्मीकि, मोहित शर्मा, इरफान पार्षद, जय, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed