{"_id":"6aff313184255de98e0efcdb","slug":"streetlights-in-mayur-vihar-phase-3-are-out-of-order-palwal-news-c-503-1-del1005-3520-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मयूर विहार फेस-3 में स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे से हादसों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मयूर विहार फेस-3 में स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे से हादसों की चिंता
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए ने जल्द लाइटें ठीक कराने की मांग की, शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेस-3 के बी, सी और डी ब्लॉक में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। शाम होते ही इलाके की सड़कों और गलियों में अंधेरा छा जाता है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कोहरे के कारण यह समस्या और गंभीर होने की आशंका है। ऐसे में लोगों को हादसों और असुरक्षा का डर सता रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि तीनों ब्लॉकों में कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। अंधेरे के कारण रात में पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। अंधेरी गलियों के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना भी बनी रहती है। आरडब्ल्यूए के संयुक्त सचिव ने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग में शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों से कई बार मरम्मत कराने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द खराब लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि रात के समय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।