फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man kidnapped over money transaction dispute

Palwal News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped over money transaction dispute
- युवक के साथ मारपीट कर आरोपियों ने कुछ देर बाद छोड़ा, केस दर्ज
विज्ञापन

हथीन। लॉटरी के रुपयों के लेनदेन के विवाद में पांच बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। पीड़ित को गाड़ी में बैठाकर अपहरण करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्वामिका निवासी साहुन की दुकान हथीन में है। उसका रनसीका गांव के राजू प्रजापति के साथ लाॅटरी के रुपयों को लेकर विवाद है। साहुन का कहना है कि उसने राजू प्रजापति के रुपये वापिस कर दिए। लेकिन राजू प्रजापति ब्याज लगाकर रुपये मांगने लगा और उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़ित के पिता ईदू ने बताया कि राजू प्रजापति अपने साथ इमरान एवं तीन अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर आया। उन्होंने बताया कि साहुन दुकान पर नहीं है। इसके बाद आरोपी उसके स्वामिका रोड स्थित निवास पर पहुंच गए। निवास पर साहुन का बेटा राजू अकेला था। इसके बाद आरोपियों ने राजू के साथ मारपीट की और उसको जबरन गाड़ी में डाल लिया। यह घटना निवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद राजू को छोड़ दिया गया। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने रनसीका गांव की महिला सरपंच के पति राजू प्रजापति, इमरान एवं तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed